ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

34 वर्षों की सेवा के बाद रिटायर्ड DSP सविता दास वैष्णव का बड़ा फैसला – अब देंगी निशुल्क कानूनी सलाह, सोशल मीडिया पर जारी किया संदेश

सक्ती : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 34 वर्षों तक समर्पित सेवा देने के बाद डीएसपी सविता दास वैष्णव ने रिटायरमेंट के साथ ही एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। अब वे अपने लंबे अनुभव का लाभ आमजन को देने के लिए निशुल्क कानूनी सलाह प्रदान करेंगी।

अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से लेकर छत्तीसगढ़ बनने के बाद तक, भिलाई निवासी सविता दास वैष्णव ने थाना शक्ति सहित राज्य के कई प्रमुख थानों में पदस्थ रहकर उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। वे जांजगीर-चांपा जिले के अजाक थाने की प्रभारी भी रह चुकी हैं और अपनी सजगता, सतर्कता एवं संवेदनशीलता के लिए पुलिस महकमे में एक सशक्त पहचान रखती हैं।

अब सेवा निवृत्ति के बाद उन्होंने जरूरतमंद, गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को पुलिस, पारिवारिक और कानूनी मामलों में फोन के माध्यम से मुफ्त सलाह देने का संकल्प लिया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो जारी कर यह जानकारी दी और जनता से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि—

“मैं, रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक सविता दास वैष्णव, रायपुर, अपने 34 वर्षों के अनुभव के आधार पर अब गरीब, ग्रामीण और मध्यवर्गीय लोगों को फोन के माध्यम से मुफ्त कानूनी सलाह दूंगी, जिससे वे दलालों और डर के जाल में फंसने से बच सकें।”

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग और किशोर अक्सर अनजाने में गलत राह चुन लेते हैं, ऐसे में सही कानूनी जानकारी और मार्गदर्शन बहुत जरूरी है। गांवों के लोग पुलिस-कचहरी के नाम से डरते हैं और कई बार बिना वजह परेशान हो जाते हैं – ऐसे लोगों के लिए यह पहल एक नई उम्मीद की तरह है।

📞 संपर्क के लिए उन्होंने मोबाइल नंबर 7869480373 साझा किया है।
सलाह का समय:
🔹 सुबह: 11:00 AM – 2:00 PM
🔹 शाम: 7:00 PM – 11:00 PM

सविता दास वैष्णव वर्तमान में रायपुर के सदानी दरबार, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोजवुड में निवासरत हैं।

प्रदेशभर में उनकी इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है। आम लोगों का कहना है कि पुलिस विभाग में बहुत कम अधिकारी ऐसे होते हैं, जो रिटायरमेंट के बाद भी समाज सेवा में सक्रिय रहते हैं। जरूरतमंदों को बिना शुल्क कानूनी सहायता देना एक मिसाल है, और इसके लिए वे धन्यवाद और प्रशंसा की पात्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button