ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

धमतरी में अवैध रेत खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 26 हाईवा जब्त, बरसात में भी नहीं रुकी सख्ती

धमतरी  |  धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सुबह जिले में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते 26 हाईवा पकड़े गए हैं। बरसते पानी में खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को जिले में अब तक की सबसे बड़ी और संगठित कार्रवाई बताया जा रहा है। जब्त किए गए सभी 26 हाईवा रूद्री स्थित कलेक्टोरेट परिसर में लाकर अभिरक्षा में रखे गए हैं।

आज सुबह  भोयना, मथुराडीह और जंवरगांव मार्ग पर बरसात के मौसम का फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। गिरते पानी में इन तीनों मार्गों पर जिला प्रशासन के स्क्वाड ने सड़क पर जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान 18 हाईवा बिना वैध पिटपास के रेत परिवहन करते पाए गए। जांच के दौरान 8 हाईवा ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए भी पकड़ाए।

सड़क पर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई होते देख अन्य वाहनों की भी लम्बी लाईन लगी, जिसे पुलिस बल के माध्यम से हटाया गया और यातायात सुगम किया गया। जब्त किए गए सभी हाईवा मौके से कलेक्टोरेट परिसर लाए गए और प्रशासन की अभिरक्षा में रखे गए। बीते 24 घंटे से जारी लगातार बारिश बावजूद अवैध रेत परिवहन पर की गई यह कार्रवाई जिले में नियम विरूद्ध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंसा की नीति को दर्शाती है।

कलेक्टर का सख्त संदेशः

कलेक्टर  मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर कठोरतम और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि जिले में कानून का राज स्थापित करना है।“ यह कार्रवाई धमतरी में खनिज कानूनों के क्रियान्वयन की दृढ़ता को दर्शाती है। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि अवैध रेत परिवहन, अवैध भंडारण और अवैध खनन करने वाले रेत माफियाओं के विरूद्ध ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। इस संयुक्त अभियान में तहसीलदार  अखिलेश देशलहरे, नायब तहसीलदार  जितेंद्र डहरे, पटवारी  विनोद पटेल, एएसआई  रमेश साहू सहित पुलिस विभाग के 14 अन्य जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button