ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
क्राइम

थाना सरकण्डा, बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों सहित गिरफ्तार

बिलासपुर /प्रार्थी मुकेश देवांगन, कबीर नगर अमलेश्वर व्दारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ये दिनांक 18.05.2025 को घर का दरवाजा बंद कर परिवार सहित ससुराल चंगोरभाठा गया था। दिनांक 19.05.2025 की प्रातः वापस आया तो घर का ताला टूटा हुआ था आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर आदि कीमती लगभग 1,90,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में अप.क.-49/2025 धारा 331 (4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी के दौरान तकनीकी सहयोग से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना सरकण्डा बिलासपुर का निगरानी बदमाश रितेश पाण्डे उर्फ लुदू पाण्डे को उसके साथी सोहन पटेल, रायपुर के साथ बुलेट मोटर सायकल में घटना स्थल के पास घटना दिनांक को देखा गया था ।

उक्त प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम को बिलासपुर भेजा गया। जहां रितेश पाण्डे एवं सोहन पटेल को पकड़कर पूछताछ करने पर बताए कि घटना दिनांक को रात को वे अपने साथी लक्की यादव, तोरवा बिलासपुर के साथ घटनास्थल पर आकर रॉड से मकान का ताला तोड़कर मकान के अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवर आदि चोरी किए और चोरी का सामान में से *संतोषी गोस्वामी के माध्यम से सुखनंदन सोनी निवासी सिरगिट्टी को गुलबंद बेचे हैं, शेष सामान रितेश अपने पिता विनय पाण्डे और सोहन पटेल ने अपने रिश्तेदार रमेश पटेल को छिपाकर रखने दिया है।

आरोपियों की निशानदेही पर *सोने के जेवर 51 ग्राम, 430 मि.ग्रा. कीमती 3,56,000/- रूपये, चांदी के जेवर 466 ग्राम कीमती 2,30,000/- रूपये एवं बुलेट मोटर सायकल 1,50,000/- रूपये कुल कीमती 7,36,000/- रूपये जप्त किया गया है।

प्रकरण में आरोपियों एवं चोरी की मशरूका खरीदने वाले आरोपियों को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। फरार आरोपी लक्की यादव की पतासाजी की जा रही* ।

उक्त कार्यवाही में थाना अमलेश्वर एवं एसीसीयू टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

*गिरफ्तार आरोपी* –

1-रितेश उर्फ लुटू पाण्डे 26 वर्ष, सरकण्डा, बिलासपुर ।

2-सोहन पटेल 22 वर्ष, टिकरापारा, बिलासपुर ।

3-सुखनंदनलाल 55 वर्ष सिरगिट्टी, बिलासपुर ।

4-विनय पाण्डे, 53 वर्ष, सरकण्डा बिलासपुर ।

5- रमेश पटेल 29 वर्ष, गांधी चौक, बिलासपुर ।

6.संतोषी गोस्वामी, 45 वर्ष सिरगिट्टी बिलासपुर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button