ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

सायबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार: 1.3 लाख की संपत्ति जब्त भिलाई के चौहान टाउन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भिलाई। चौहान टाउन में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सायबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना अर्जुन शर्मा सहित 6 पुरुष और 2 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य मास्टरमाइंड ‘सम्यक’ की तलाश जारी है। यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के निर्देशन में सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी की टीम ने की।

सूचना मिलने पर चौहान टाउन स्थित बी/2 मकान और होटल बेल में छापा मारा गया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमेरिकी नागरिकों के सिस्टम में वायरस भेजकर मदद के नाम पर उनसे 80 से 200 यूएस डॉलर ऐंठते थे। सम्यक के जरिए क्रिप्टो करेंसी और ई-वॉलेट के माध्यम से भुगतान लिया जाता था और इसके बाद ठगी के शिकार का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था।

आरोपियों को लैपटॉप के माध्यम से विदेशी नंबरों से कॉल ट्रांसफर कर बातचीत करवाई जाती थी। ठगी से प्राप्त रकम का 15-20% कमीशन सम्यक रखता था और शेष हवाला के जरिए अर्जुन शर्मा को भेजी जाती थी। अर्जुन फिर कस्टमर केयर में कार्यरत बाकी आरोपी युवकों को ₹25,000 से ₹30,000 वेतन के रूप में भुगतान करता था।

पुलिस ने जब्त किया –

  • 12 लैपटॉप
  • 14 मोबाइल
  • 3 वाईफाई राउटर
  • 7 लैपटॉप चार्जर
  • 7 हेडफोन
  • 10 मोबाइल चार्जर वायर
  • विभिन्न पहचान पत्र (आधार, पेन कार्ड, वोटर ID आदि)
  • एक हुक्का सेट
  • होंडा एक्टिवा वाहन (CG 07 BR 5307)
  • नगदी ₹2,55,000
  • कुल जब्त संपत्ति: लगभग ₹13 लाख

एफआईआर क्रमांक 783/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 319(2), 318(4), 336(3), 61(2) BNS, IT एक्ट की धारा 66(D), तथा टेलीग्राफ अधिनियम की धारा 42(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • संतोष थापा (24), शिलॉंग, मेघालय
  • मुकेश नाथ (24), शिलॉंग, मेघालय
  • विवेक देव (24), शिलॉंग, मेघालय
  • विशाल कर (26), शिलॉंग, मेघालय
  • अनिश आर्यन (29), भागलपुर, बिहार
  • अर्जुन शर्मा (23), फरीदाबाद, हरियाणा
  • अमित कुमार सिंह (30), नई दिल्ली
  • पियाली देव (24), शिलॉंग, मेघालय
  • रिया राय (27), भिलाई, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button