डिप्टी सीएम अरुण साव पहुचे बांकी मोंगरा

कोरबा// जांजगीर चांपा | म छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव आज कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर सबसी पहले आज वे पाली नगर पंचायत में एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और नगर के विभिन्न विकासकार्यो को लेकर करोड़ो के विकासकार्यों का लोकार्पण किया|
इसके बाद वे जिले की नई नगर पालिका बांकीमोंगरा पहुंचे यहां उन्होंने 3 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात देते हुए लोकार्पण किया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि बांकीमोंगरा प्रदेश की सबसे बड़ी व नई नगर पालिका है यहां भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष सोनी झा है और प्रदेश सरकार ने बांकी मोंगरा के लिए 11 करोड़ यहां के विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित किया है|
अभी 3 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के विकास कार्यों को लेकर से संकल्पित है। और आने वाले समय मे क्षेत्र के विकास को लेकर केंद्र व प्रदेश की सरकार कार्य करेगी।














