ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग का एक्शन: 6 सप्लाई एजेंसियों पर प्रतिबंध, घटिया सप्लाई का खुलासा

रायपुर। राज्य में आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए भेजी गई सामग्रियों की गुणवत्ता पर उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तत्काल और सख्त रुख अपनाया है। उनके निर्देश पर राज्य स्तरीय जांच समिति गठित की गई, जिसने 6 जिलों में जाकर भौतिक परीक्षण किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की।

जांच समिति में संयुक्त संचालक (वित्त), सीएसआईडीसी, जीईसी रायपुर के तकनीकी विशेषज्ञ, संबंधित जिलों के अधिकारी, और SGS इंडिया व IRCLASS सिस्टम्स जैसी तकनीकी निरीक्षण एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल थे। समिति ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा और जांजगीर-चांपा जिलों में जाकर सप्लाई की गई सामग्रियों की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया।

दोषी एजेंसियों पर कार्रवाई:

जांच के बाद छह प्रदायकर्ता एजेंसियों —

  • मेसर्स नमो इंटरप्राइजेस
  • मेसर्स आयुष मेटल
  • मेसर्स अर्बन सप्लायर्स
  • मेसर्स मनीधारी सेल्स
  • मेसर्स ओरिएंटल सेल्स

मेसर्स सोनचिरैया कॉर्पोरेशन
को गंभीर दोषी पाए जाने पर GeM पोर्टल से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अब ये एजेंसियाँ भविष्य में किसी भी प्रकार की शासकीय आपूर्ति नहीं कर पाएंगी।

गुणवत्ता के अनुसार सप्लाई कराई गई

विभाग ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2024-25 में GeM पोर्टल के माध्यम से 23.44 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदी गई थी, न कि 40 करोड़ जैसी कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया। विभाग ने सभी सामग्रियों की आपूर्ति से पहले और बाद में गुणवत्ता जांच कराई। घटिया सामग्री के लिए किसी भी एजेंसी को भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान केवल गुणवत्ता परीक्षण पास होने के बाद ही किया जाता है।

मंत्री राजवाड़े का सख्त संदेश

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, “बच्चों और महिलाओं से जुड़ी सेवाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमने तत्परता और पारदर्शिता के साथ जांच पूरी की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों तक केवल सुरक्षित, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सामग्री ही पहुंचे।”

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की “जीरो टॉलरेंस नीति” और राज्य सरकार की पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था का जीवंत उदाहरण है, जिसमें बच्चों और महिलाओं के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button