ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

विकास यादव की मेहनत का कमाल, ‘जीतू की दुल्हनिया’ बनी सुपरहिट, कलाकारों ने की जमकर तारीफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से चर्चाओं में बनी फिल्म ‘जीतू के दुल्हनिया’ 25 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमा हॉल में रिलीज़ होने जा रही है।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में अपनी मेहनत और लगन से अलग पहचान बना चुके फिल्म प्रमोटर विकास यादव की कड़ी मेहनत एक बार फिर रंग लती नजर आ रही  है। हाल ही में रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्मजीतू की दुल्हनिया’ के प्रचार-प्रसार में विकास यादव ने दिन-रात एक कर दिया।

फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, हर कोई बेसब्री से ‘जीतू की दुल्हनिया’ फिल्म कका  बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं | छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव और  उनके अथक प्रयासों की बदौलत ही  फिल्म रिलीज से पहले ही जबरदस्त लोकप्रियता बटोर रही है।

फिल्म के प्रमुख कलाकार अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा और चर्चित अभिनेता जीतू दुलरवा (जीतू साहू )ने विकास यादव के काम की सराहना करते हुए कहा कि— “विकास यादव ने जिस जुनून और समर्पण के साथ फिल्म को प्रमोट किया, वह वाकई तारीफ के काबिल है। उनकी वजह से फिल्म गांव-गांव तक पहुंची और दर्शकों का प्यार मिला।”

प्रमोशन की रणनीति से लेकर सोशल मीडिया अभियान और जमीनी स्तर पर प्रचार तक, विकास यादव ने फिल्म की सफलता में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने थिएटरों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक ‘जीतू की दुल्हनिया‘ को एक ब्रांड की तरह स्थापित किया।

विकास यादव ने कहा — “मेरा मकसद छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। जब हमारी फिल्में दर्शकों के दिल तक पहुंचती हैं, तो वही असली सफलता होती है।”

फिल्म प्रमोशन के क्षेत्र में विकास यादव का यह समर्पण छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के युवाओं के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button