ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
कांकेर

ठेके में कमीशनखोरी की जंग: जनपद कार्यालय में भिड़े इंजीनियर और ठेकेदार

कांकेर। दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत कार्यालय में सब इंजीनियर बुद्ध पाल वासनिक और एक ठेकेदार के बीच कमीशन के पैसों को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला 9 लाख 50 हजार रुपये के कार्य के भुगतान में 50 हजार रुपये कमीशन मांगने को लेकर हुआ है, जिसने पूरे जनपद में हड़कंप मचा दिया है।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने पहले ही सब इंजीनियर वासनिक को 10 हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन बाकी 40 हजार रुपये की डिमांड पर बात नहीं बनने से विवाद बढ़ गया। नाराज वासनिक ने ठेकेदार को वही 10 हजार रुपये लौटाते हुए कहा— “अब तुम मेरा पीछा छोड़ दो।”

इस पूरी घटना का वीडियो वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में वासनिक और ठेकेदार के बीच खुलेआम कमीशन को लेकर बहस और अपशब्दों का प्रयोग साफ सुना जा सकता है। उस वक्त मौके पर कई कर्मचारी और जनपद के पूर्व अध्यक्ष संतो गावड़े भी मौजूद थे, जो मूकदर्शक बने रहे।

पहले भी हुई थी वासनिक के खिलाफ शिकायतें

गौरतलब है कि सब इंजीनियर बुद्ध पाल वासनिक पर इससे पहले भी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लग चुके हैं। इसको लेकर जिला मुख्यालय से जांच के लिए दो अधिकारी भी दुर्गूकोंदल भेजे गए थे। लेकिन कार्रवाई के बजाय अधिकारी खानापूर्ति कर लौट गए, जिससे वासनिक के हौसले और बुलंद हो गए।

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जनपद कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब कार्यालय में अधिकारियों के सामने खुलेआम कमीशन मांगा जा रहा है, तो जमीनी स्तर पर हालात कितने बदतर होंगे।

अब क्या होगी कार्रवाई?

जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस वायरल वीडियो की जांच करने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई औपचारिक बयान या कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button