ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
दुर्ग

निकाय चुनाव हेतु ईवीएम का वार्डों प्रदर्शन,लोगो मे दिखा उत्साह

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम चुनाव में इस बार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

ईवीएम को लेकर मतदाताओं के मन में तमाम जिज्ञासाओं को शांत करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की ओर

से शहर क्षेत्र के हर वार्ड में प्रतिदिन,आज शहर क्षेत्र के 4 वार्डो में शिविर लगाकर मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम के विभिन्न हिस्सों और उनके कार्यों का विस्तार से परिचय कराया।

उन्होंने बताया कि कैसे मशीन से चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाता है।

मास्टर ट्रेनर ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा

सके।इस दौरान लोगो ने ईवीएम मशीन को जाना. स्थानीय निवासी ललित पटेल ने कहा कि ईवीएम मशीन से वोट देने की प्रक्रिया की जानकारी मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया।

साधना ढीमर ने कहा कि ईवीएम मशीन से वोट देना आसान है और समय भी कम लगेगा.वही प्रमिला यादव ने बताया कि हम सभी बहुत खुश है कि चुनावी त्योहार है,हम बहुत उत्साह के साथ वोट देने 11 फरवरी को अवश्य जाएंगे।

इसी क्रम में 5 फरवरी को वार्ड 57 उरला,वार्ड 17 औधोगिक नगर, वार्ड 21 तितुरडीह वार्ड 27 पोलसायपारा, वार्ड 9 स्वामी विवेकानंद वार्ड,वार्ड 4 मठ पारा,वार्ड 36 गंज पारा,

वार्ड 29 अस्पताल वार्ड,वार्ड 40 सुराना कालेज,वार्ड 45 पद्मनाभपुर,वार्ड 50 बोरसी भाठा,वार्ड 55 पुलगांव के अलावा 6 फरवरी को वार्ड 2 राजीव नगर, वार्ड 33 चण्डी मंदिर,वार्ड 31 लंगुरवीर मंदिर,वार्ड 41 केलाबाड़ी,वार्ड 46 पद्मनाभपुर,

वार्ड 51 बोरसी बस्ती,वार्ड 19 शहीद भगत सिंह,वार्ड 58 उरला,वार्ड 18 औद्योगिक नगर,

वार्ड 23 दीपक नगर, वार्ड 13 मोहन नगर के अलावा वार्ड 7 किल्ला मंदिर वार्ड में प्रातः 10बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button