ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

सड़क किनारे मूर्तियों की बिक्री पर रोक, निगम ने बिक्री के लिए दी नई जगहों की अनुमति

रायपुर। राजधानी रायपुर में त्योहारों के दौरान सड़कों पर लगने वाले जाम और अव्यवस्था से निजात पाने नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब जोन 5 और जोन 7 क्षेत्रों में फुटपाथ और सड़कों पर गणेश मूर्तियों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम ने मूर्तिकारों को लाखेनगर मैदान में मूर्तियों की बिक्री की अनुमति दी है।

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर एमआईसी मेंबर दीपक जायसवाल ने मूर्तिकार संघ और कुम्हार समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय की जानकारी दी। यातायात व्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए निगम ने यह व्यवस्था लागू की है।

मूर्तिकारों ने भी निगम के इस फैसले पर सहमति जताई है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि तय स्थानों के अलावा कहीं भी मूर्ति विक्रय पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय से शहर में यातायात सुगम बनाने और त्योहारों में होने वाली अव्यवस्था को रोकने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button