CG BREAKING: रायपुर सेंट्रल जेल में शोएब ढेबर पर 3 माह की मुलाकात पाबंदी

रायपुर : रायपुर केन्द्रीय जेल प्रशासन ने शोएब ढेबर को आगामी तीन महीनों के लिए सभी प्रकार की मुलाकातों से प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्रवाई जेल परिसर में बिना अनुमति के जबरन प्रवेश और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में की गई है।
जेल अधीक्षक रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा मना किए जाने के बावजूद जबरन मुलाकात कक्ष में प्रवेश किया। इस दौरान जेल के सुरक्षा और संचालन व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न हुआ।
इस मामले की जांच उप जेल अधीक्षक एम.एन. प्रधान द्वारा की गई, जिनकी रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि शोएब ढेबर ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
जेल नियमावली के नियम 690 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, केन्द्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक ने आदेश जारी कर शोएब ढेबर को किसी भी बंदी से किसी भी प्रकार की मुलाकात से तीन माह तक प्रतिबंधित कर दिया है।
जेल अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जेल परिसर की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।














