आपत्ति दावा का प्रारंभिक प्रकाशन प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान-मोर आस अंतर्गत पात्र/अपात्र की सूची चस्पा

दुर्ग | नगर पालिक निगम, द्वारा गठित समिति द्वारा अनुसंशित, राजस्व विभाग,नगर निगम परिसर प्र.सं.आ.योजना के एमआईएस पोर्टल / सीएलएसएस डेटा से मिलान पश्चात पात्र/अपात्र की सूची आपत्ति दावा हेतु जारी की जा रही है।
जिस किसी व्यक्ति, संस्था अथवा समूह को किसी प्रकार की आपत्ति अथवा दावा हो तो दिनांक 7/8/2025 से 22/8/25 तक की अवधि में लिखित रूप से आपत्ति दावा किया जा सकता है। 22/8/25 के उपरान्त किसी भी प्रकार का आपत्ति दावा अमान्य होगा।
मोर मकान-मोर आस अंतर्गत पात्र/अपात्र की सूची को विभागीय वेबसाईड www.municipalcoporationdurg.in में देखा जा सकता है तथा यह सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय में एवं डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में चस्पा किया गया है।
डाटा सेंटर से आवेदन फार्म जमा की सूची का विवरण 10.06.2025 दिनाक से 29.07.2025 तक पात्र आवेदको की सूची 37 लोगों कि गई एवं मोर मकान- मोर आस 10.06.2025 दिनांक से 29.07.2025 तक 05 आवेदको का अपात्र 5 लोग की चस्पा दिया हैं/














