ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
क्राइम

नशीला पदार्थ देकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला गिरफ्तार

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई की पुलिस ने एक गंभीर मामले में आरोपीया रजनी यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रजनी यादव ने प्रार्थी सिक्यूरिटी गार्ड को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की।

मामले के अनुसार, प्रार्थी कंपनी के द्वारा दिए गए मकान में रहता था। आरोपीया जो तलाकशुदा है, पड़ोस में रहती थी और अक्सर बहाने से प्रार्थी के मकान में आती-जाती रहती थी। मौका पाकर उसने प्रार्थी को नशीला पदार्थ दिया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डर के कारण प्रार्थी ने अपनी नौकरी, मकान और सामान छोड़कर अपने गांव निपानी भागना पड़ा।

आरोपीया ने लगातार फोन कर धमकियां दीं और 5 लाख रुपये की मांग की। परेशान होकर प्रार्थी ने अपने पिता के खेत गिरवी रखकर 3 लाख रुपये आरोपीया को दे दिए, लेकिन वह पूरा भुगतान करने के लिए दबाव डालती रही। अंततः प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अभियुक्ता पर पहले से भी थाना जामुल में कई मामले दर्ज हैं और वह न्यायालय में पेश भी हो चुकी है। मामले में प्रयुक्त मोबाइल भी पुलिस ने जप्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button