चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

जामुल | जामुल थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोहेल खान उर्फ खलनायक (19 वर्ष), निवासी ढांचा भवन कुरूद के रूप में हुई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शासकीय स्कूल के पास स्थित मैदान में चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहेल खान उर्फ खलनायक पिता सलीम खान बताया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में सउनि राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक रत्नेश शुक्ला, चेतमांग गुरूंग, रूपनारायण बाजपेयी, तिरथ बंजारे, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह एवं अतुल यादव की विशेष भूमिका रही।














