ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

दुर्गा मंदिर के तीन ताले तोड़कर चोर ले उड़े 70-80 हजार रुपए

भिलाई। शहर में सक्रिय चोर अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं में ताजा मामला सेक्टर-7 स्थित महाराणा प्रताप भवन परिसर के दुर्गा मंदिर का है, जहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दी। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे तीन ताले तोड़े और भीतर रखी नगदी को पार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मंदिर में करीब 70 से 80 हजार रुपए कैश रखा हुआ था, जिसे चोर उड़ा ले गए।

बुधवार की सुबह मंदिर समिति के पदाधिकारियों को चोरी की खबर मिली। सूचना मिलते ही भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।

दुर्गा मंदिर का संचालन स्थानीय समिति द्वारा किया जाता है। मंदिर में नियमित रूप से पुजारी की व्यवस्था है और हर रात मंदिर के सामने का गेट बंद किया जाता है। इसके बावजूद चोरों ने गेट के तीनों ताले तोड़कर नगदी पार कर दी।

भवन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम पुलिस द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल यह देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button