ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दुर्ग में गूंजे बधाई संदेश, गुप्ता समाज ने मंत्री गजेन्द्र यादव का किया स्वागत

दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक एवं युवा मार्गदर्शक माननीय गजेन्द्र यादव को छत्तीसगढ़ शासन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया कसौधन वैश्य गुप्ता समाज, दुर्ग की ओर से शिव गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, उत्तम गुप्ता, राजू गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता और रूपेश गुप्ता ने मंत्री गजेन्द्र यादव को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

गुप्ता समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में शिक्षा और ग्रामोद्योग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे, युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया कसौधन वैश्य गुप्ता समाज के पूर्व सचिव एवं सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के सम्पादक सुरेश गुप्ता ने मां चंडिका मंदिर प्रांगण में आशीर्वाद लेने के बाद मंत्री यादव से भविष्य की रणनीति को लेकर सवाल किया।

जवाब में मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा—
“यह दायित्व मेरे पद का नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण का संकल्प है। मां चंडिका का आशीर्वाद और जनता का विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ा बल है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button