ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

तीज पर्व स्पेशल : महिलाओं की सुविधा के लिए कल से रायपुर से दो लोकल फास्ट ट्रेनें शुरू

रायपुर | छत्तीसगढ़ की महिला यात्रियों की सुविधा और तीजा पर्व पर बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 02 जोड़ी “तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू ट्रेनों” के परिचालन का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पहली जोड़ी ट्रेन रायपुर-अनूपपुर-रायपुर के बीच 24 और 28 अगस्त को चलाई जाएगी। वहीं दूसरी जोड़ी ट्रेन रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर के बीच 25 और 29 अगस्त को संचालित होगी। इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक और समय पर यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है।

रायपुर-अनूपपुर-रायपुर ट्रेन
यह ट्रेन सुबह रायपुर से रवाना होकर सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, पेंड्रारोड और जैतहरी स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 10:15 बजे अनूपपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन दोपहर 1:30 बजे अनूपपुर से रवाना होकर शाम 7:15 बजे रायपुर लौट आएगी।

रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर ट्रेन
दूसरी ट्रेन सुबह 6 बजे रायपुर से चलेगी और दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर व अंतागढ़ स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 10:15 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 12 बजे ताड़ोकी से चलकर शाम 4:25 बजे रायपुर लौट आएगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से महिला यात्रियों को त्योहार के अवसर पर बेहतर सुविधा और सहज यात्रा अनुभव मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button