ब्रेकिंग
सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में निर्जला एकादशी में महाआरती फलों से सजावट एवं भजन का हुआ आयोजन ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कम लागत, बेहतर उत्पादन: ड्रोन प्रशिक्षण लेकर खेती में बदलाव लाएंगी जशपुर की 'ड्रोन दीदी' 'निक्षय मित्र' बनकर टीबी मरीजों का बनें सहारा, कलेक्टर ने की भावुक अपील कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं ट्रैफिक ब्लॉक का असर: 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव 'निक्षय मित्र' बनकर टीबी मरीजों का बनें सहारा, कलेक्टर ने की भावुक अपील डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका
छत्तीसगढ़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीकों से डरने के बजाय उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य का सबसे बड़ा अवसर मानें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय तकनीक और नवाचार का है, इसलिए जो युवा एआई को अपनाएंगे, वही भविष्य का नेतृत्व करेंगे।

वित्त मंत्री रायपुर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (एमएआईसी) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “Artificial Intelligence & Digital Transformation: Opportunities, Challenges and Future Impact” में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ज्ञान, तकनीक और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रही है। भारत का स्वर्णिम इतिहास भी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार की मजबूत नींव पर आधारित रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 1600 वर्षों तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इसलिए रहा क्योंकि यहां ज्ञान और अनुसंधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

ओ.पी. चौधरी ने युवाओं को नवाचार और तकनीकी बदलावों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सलाह देते हुए कहा कि आज दुनिया के सबसे सफल उद्योगपति और उद्यमी नए विचारों और तकनीक के दम पर आगे बढ़े हैं। उन्होंने एलन मस्क, एनवीडिया और एप्पल जैसी कंपनियों का उदाहरण देते हुए कहा कि आज कई टेक्नोलॉजी कंपनियों का बाजार मूल्य कई देशों की अर्थव्यवस्था से भी अधिक है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जो एआई को अपनाएगा, वही भविष्य का नेतृत्व करेगा। जो इससे दूर भागेगा, वह प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएगा।” उन्होंने कहा कि हर तकनीकी बदलाव अपने साथ चुनौतियां लेकर आता है, लेकिन वही नए अवसर भी पैदा करता है। युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए खुद को तैयार करना होगा।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई कार्यों को आसान बना सकता है, लेकिन मानवीय संवेदनशीलता, करुणा और मानवीय स्पर्श का स्थान कभी नहीं ले सकता। इसलिए स्वास्थ्य सेवाएं, नर्सिंग और अन्य सेवा क्षेत्रों में मानवीय मूल्यों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

उन्होंने युवाओं से केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहने, बल्कि उद्यमिता और स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और पूरी दुनिया भारतीय तकनीकी नेतृत्व को स्वीकार कर रही है।

ओ.पी. चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047’ पर कार्य कर रही है। इसके तहत नवा रायपुर को तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है, जहां सेमीकंडक्टर यूनिट, एआई डाटा सेंटर और ट्रिपल आईटी में अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

कार्यक्रम के अंत में वित्त मंत्री ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज प्रबंधन, आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा छत्तीसगढ़ के युवा तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button