ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
Uncategorized

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: धारदार चाकू लहराकर डराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई।‘ गणेश उत्सव के मौके पर सुपेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आमजन को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर तीन प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, डेरा बस्ती चंद्रा मौर्या टाकिज के पास आरोपी माधो लाल बाटी और रूपलाल बाटी झोपड़ी क्षेत्र में लोगों को चाकू लहराकर धमका रहे थे। इसी तरह कोसा नाला सुपेला के पास झोपड़पट्टी क्षेत्र में आरोपी बाल्या भाटी भी इसी तरह का कृत्य कर रहा था। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार लोहे के चाकू बरामद कर जब्त किए। मामले में अपराध क्रमांक 1022/2025, 1023/2025 और 1024/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव सहित सउनि पूरण लाल पनिका, राजेश तिवारी, प्रआर प्रहलाद सिंह सिरमौर, रामनारायण यदु, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह और दुर्गेश सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button