ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

भिलाई नगर पुलिस ने धारदार चाकू लहराने वाले आरोपी को दबोचा, भेजा जेल

भिलाई। थाना भिलाई नगर पुलिस ने मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामला देशी शराब भट्टी, सिविक सेंटर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक खुलेआम चाकू लहराकर आसपास के लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और आरोपी को मौके से दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की, निवासी उड़िया बस्ती वार्ड क्रमांक 28, क्वार्टर नंबर 05, सेक्टर-05, भिलाई बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। इस आधार पर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए विधिवत गिरफ्तारी की गई और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अपराध क्रमांक : 463/2025
धारा : 25, 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी : विक्रम उर्फ विक्की, निवासी उड़िया बस्ती वार्ड क्रमांक 28, क्वार्टर नंबर 05, सेक्टर-05, भिलाई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आसपास इस प्रकार की कोई आपराधिक गतिविधि दिखाई देती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button