ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
देश

देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, संसद में चल रहा मतदान

नई दिल्ली। भारत को आज उसका 15वां उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। इस चुनाव में सत्ता पक्ष एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन (68 वर्ष) और विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी (79 वर्ष) आमने-सामने हैं।

मतदान प्रक्रिया
लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 सांसद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे। मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी और परिणाम कुछ देर बाद घोषित कर दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले मतदान करेंगे।

तेलंगाना की बीआरएस और ओडिशा की बीजेडी ने मतदान से दूरी बनाने का फैसला किया है। शिरोमणि अकाली दल का एकमात्र सांसद भी पंजाब में बाढ़ की स्थिति के चलते वोटिंग में हिस्सा नहीं लेगा। वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रेड्डी के समर्थन की घोषणा की है। उधर, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 11 सांसद राधाकृष्णन को वोट देंगे।

अंकगणित के हिसाब से एनडीए प्रत्याशी राधाकृष्णन को लगभग 422 वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि विपक्ष के रेड्डी को करीब 319 वोट मिल सकते हैं। ऐसे में राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है, हालांकि गुप्त मतदान के चलते क्रॉस वोटिंग की संभावना बनी हुई है।

यह चुनाव मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 2027 तक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button