ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

पौधों का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ी के लिए जीवनदान, महापौर

दुर्ग | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम लगातार सराहनीय पहल कर रहा है। इसी क्रम में नगर निगम के महापौर अलका बाघमार ने मंगलवार को वार्ड 52 बोरसी मुक्तिधाम परिसर में प्रभारी काशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,पार्षद गुलशनसाहू,साजन जोसफे,,उपअभियंता पंकज साहू,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह  के साथ मिलकर विभिन्न प्रज्तियो का पौधों का रोपण किया। इस दौरान महापौर अलका बाघमार ने मुक्तिधाम के बाउंड्रीवाल मरमत एवं मुक्तिधाम के भीतर सड़क व्यवस्थित करने के निर्देश मौजूद अधिकारी को दिए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मां के नाम एक पौधों को सुरक्षित कर वृक्ष बनाने का संकल्प भी लिया।

महापौर ने कहा सिर्फ पौधे लगाए बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली। महापौर ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सिर्फ पौधा लगाने का काम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए जीवनदान देने जैसा है।

अभियान के तहत नीम, पीपल, गुलमोहर, करंज,कदम और विभिन्न फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।

इन्हें ऐसे स्थानों पर रोपा गया जहाँ सुरक्षित रखकर पानी देने और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी तय की जाए ताकि ये आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष का रूप ले सकें।

महापौर ने कहा कि यदि हम आज पेड़ लगाएंगे तो कल हमारे बच्चे प्रदूषण रहित वातावरण में सांस ले सकेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे पेड़ों को काटने से बचें और पौधों का संरक्षण करें। मौके पर उपस्थित सभी लोगों को वृक्षों की सुरक्षा करने और उन्हें बढ़ाने की शपथ भी दिलाई गई।

पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा नगर निगम क्षेत्र में आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया कदम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छता का संकल्प भी है।

महापौर ,प्रभारी,वार्ड पार्षद और वार्डवासियों द्वारा लगाए गए ये पौधे जब विशाल वृक्ष बनेंगे, तो निश्चित ही यह क्षेत्र हरित दुर्ग शहर की नई पहचान बनेगा|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button