ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में दुर्गोत्सव समितियों के आयोजकों की ली गयी बैठक

भिलाई | आगामी नवरात्रि (22 सितंबर 2025) को ध्यान में रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में दुर्गोत्सव समितियों के आयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल (भापुसे) के निर्देश पर की। इस बैठक में दुर्ग-भिलाई की 125 से अधिक दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में आयोजकों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

  • आयोजन के लिए संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी से अनिवार्य रूप से अनुमति प्राप्त करें।
  • ध्वनि विस्तारक यंत्र (साउंड सिस्टम) के लिए सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करें।
  • रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग व डी.जे. का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • पंडाल व पार्किंग स्थल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाना और हर रात पंडाल में वालंटियर नियुक्त करना अनिवार्य होगा।
  • आयोजन स्थल पर 24 घंटे वालंटियर की ड्यूटी, उनके सत्यापन और सूची संबंधित थाना/चौकी को सौंपना जरूरी है।
  • मार्ग में वाहन पार्किंग और आवागमन बाधित न हो, इसके लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था करें और पार्किंग शुल्क न लें।
  • श्रद्धालु पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के आगमन-प्रस्थान के लिए अलग-अलग मार्ग और झांकियों में पर्याप्त प्रवेश एवं निर्गम द्वार रखें।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूचना संबंधित थाना/चौकी को एक दिन पूर्व दें।

विसर्जन केवल नियत नदी-तालाबों में तय तिथि व समय पर ही करें और किसी भी व्यक्ति, समुदाय, जाति या धर्म की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें।

पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से अपील की कि सभी नियमों का पालन करते हुए आपसी सौहार्द और शांति के साथ नवरात्रि का पर्व मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button