ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यकम अंतर्गत ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैम्प का हुआ आयोजन -आयोजित 2 दिवसीय कैम्प में 223 महिलाओं ने कराई स्क्रीनिंग

दुर्ग | कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यकम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन दुर्ग,

जिला चिकित्सालय एवं बालको मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 21 जनवरी 2025 को जिला चिकित्सालय दुर्ग में एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल का आयोजन 22 जनवरी 2025 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोटियाकला में किया गया।

जिसकी शुरूआत कलेक्टर  चौधरी द्वारा मोबाईल कैंसर डिटेक्शन वैन का निरीक्षण कर महिलाओं को कैंसर स्क्रीनिंग के लिये प्रेरित करते हुए की गयी। 21 जनवरी को आयोजित कैम्प में कुल 81 महिलाओं का स्क्रीनिंग किया गया।

जिसमें 23 की मेमोग्राफी, 27 का पेप स्मेयर और 13 का मेमो एवं पेपस्मेयर जॉच तथा 22 जनवरी को आयोजित कैम्प में कुल 142 महिलाओं का स्क्रीनिंग किया गया|

जिसमें 05 की मेमोग्राफी जॉच किया गया। पोटियाकला में आयोजित कैम्प के सफल संचालन में डॉ एकता मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पोटियाकला,  संजीव दुबे, सी.पी.एम. दुर्ग, कविता चंद्राकर जिला एनसीडी सलाहकार,  अतुल शुक्ला सलाहकार, डब्ल्यूएचओ एवं पोटियाकला के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

जिला चिकित्सालय दुर्ग में आयोजित कैम्प के सफल संचालन में डॉ हेमन्त साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, डॉ. बी. एल. मरकाम, ई.एन.टी. रोग विशेषज्ञ,  ओम वर्मा, अस्पताल सलाहकार जिला चिकित्सालय दुर्ग, पूजा साहू एवं रवीना गुरंग स्टाफनर्स तथा जिला चिकित्सालय के स्टाफ का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button