ब्रेकिंग
नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव... लिफ्ट मांगकर युवक ने की लूट, मारपीट के बाद एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लेकर फरार; आरोपी गिरफ्तार एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये
छत्तीसगढ़दुर्ग

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला दुर्ग द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष  सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. आदर्श त्रिवेदी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष  सुरेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री  दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष  शिवेंद्र परिहार, जिला मंत्री  शैलेंद्र शैंडे, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ आदर्श त्रिवेदी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राहुल गुलाटी, सहसंयोजक डॉक्टर प्रेमलाल साव, सहित भाजपा पदाधिकारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। वहीं, ब्लड डोनेशन कैंप में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष  सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि, “मानव सेवा ही माधव सेवा है। इसी सेवा भावना को केंद्र में रखकर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रसेवा का मार्ग अपनाया है। चिकित्सा शिविर और रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।”

चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. आदर्श त्रिवेदी ने कहा कि, “स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की नींव है। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। सेवा संकल्प अभियान के तहत चिकित्सा प्रकोष्ठ आगे भी स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”

आयोजित शिविर में राहुल पंडित, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, अविनाश राजपूत कुंदन साहू, डॉ अंशुल मोदी डॉ अजय गजेंद्र, डॉक्टर बृजलाल सर्वा डॉक्टर लक्ष्मण दीक्षित, डॉक्टर धनेंद्र साहू डॉक्टर मुकेश अलमाला डॉ मयंक जैन डॉ गुर्शित कौर भाटिया डॉक्टर आशुतोष विकी, डॉक्टर एकता गुप्ता डॉक्टर आर्यन राज डॉ धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button