ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 8 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरबा, जशपुर और रायगढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सरगुजा के कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। रामानुजगंज में सबसे अधिक 80 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने कहा कि आज से उत्तरी हिस्सों को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। यलो अलर्ट का अर्थ है कि खराब मौसम और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

बलरामपुर जिले में लगातार बारिश के कारण कन्हर नदी और आसपास के नाले उफान पर हैं, जिससे निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां के तालाब और बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जिनकी निगरानी जल संसाधन विभाग की टीमें कर रही हैं। इस जिले में अब तक 1455.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 56% अधिक है।

इसके विपरीत, बेमेतरा में अब तक केवल 490.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 50% कम है। बस्तर, राजनांदगांव और रायगढ़ में बारिश सामान्य के आसपास रही। रायपुर में हाल की बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया, यहां तक कि नवा रायपुर की सड़कों पर लोग मछली पकड़ते दिखाई दिए।

इस बीच, धमतरी जिले में सिंगपुर पठार के पास रपटे को पार करते समय एक युवक बाइक सहित बाढ़ के पानी में बह गया। हालांकि, तैरना आने के कारण उसकी जान बच गई। वहीं, कवर्धा के घुमाछापर गांव में टमरू नाले में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाढ़ की चपेट में आ गई।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अभी सक्रिय है और आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button