ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

सोने चांदी के जेवरात की चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को किया गया गिरफ्तार

पुरानी भिलाई | ई. अपन्ना मछली मार्केट, पुरैना स्थित अपने निवास में ताला लगाकर परिवार सहित गृह ग्राम आन्ध्र प्रदेश गया था। दिनांक 20.04.2025 को पड़ोसी एल वेंकट रमन ने फोन करके बताया कि इसके घर का ताला टूटा हुआ है। ई. अपन्ना अपने डेढ़साला उमाशंकर बैहकार को देखने बोला जो बताया कि घर व आलमारी का ताला टूटा हुआ है, सामान बिखरा है, चोरी हुआ है।

दिनांक 22.04.2025 को प्रार्थी ई. अपन्ना गृह ग्राम से वापस आकर चेक किया तो घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, मोबाईल किसी अज्ञात चोर व्दारा चोरी कर ले जाना पाया। प्रार्थी ई. अपन्ना की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अप.क.-155/2025, थारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम
कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी के दौरान सीसीटीवी फूटेज में संदिग्ध के दिखाई देने पर, प्रार्थी एवं आसपड़ोस, मोहल्ले वालों से जानकारी प्राप्त करने पर मोहल्ले का ही व्यक्ति प्रार्थी के घर एवं आलमारी का ताला तोड़कर चोरी करना पाया गया ।

संदिग्ध को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने दिनांक 17.04.2025 को रात्रि एक लोहे के राड से घर का मेनगेट एवं दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर आलमारी के लॉक को तोड़कर जेवरात, मोबाईल एवं तांबा, पीतल के बर्तन चोरी कर अपने भाई टोबो को देना स्वीकार किया। विधि से संघर्षरत बालक से चोरी की मशरूका बरामद कर पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर नियमानुसार बाल सम्प्रेषण गृह, पुलगांव भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव, थाना प्रभारी, पुरानी भिलाई, उनि योगेश्वर वर्मा, आरक्षक बण्टी सिंह, राजकुमार सिंह, विशाल सिंह एवं ईश्वर भारद्वाज की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

आरोपी विधि से संघर्षरत बालक ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button