ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

नीतू श्रीवास्तव बनी छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्ग महिला इकाई की जिला महामंत्री

दुर्ग |नीतू श्रीवास्तव समाज में एक ऐसा नाम है, जो समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा की मिसाल बन चुका है। जानी-मानी समाज सेविका होने के साथ-साथ वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने अपने जीवन को महिलासशक्तिकरण, दिव्यांग जनों के सहयोग, वृद्धजनों की सेवा, बच्चों की शिक्षा व संस्कार,चिकित्सा, और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों को समर्पित किया है। समाज की हर धड़कन में शामिल होकर वह न केवल सेवा करती हैं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करती हैं।

उनकी निस्वार्थ सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जिस पर पूरा दुर्ग गर्व महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चैंबर प्रमुख सलाहकार संजय रूंगटा जी,दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट जी, महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी जी सहित चैंबर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नीतू श्रीवास्तव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नीतू जी की संवेदनशील सोच और अथक प्रयास संगठन व समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

हम सभी की कामना है कि नीतू श्रीवास्तव जी इसी प्रकार समाज में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और मातृवत संवेदना का संचार करती रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button