ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
बिज़नेस

सोना–चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, सोना 1,16,200 रु प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,36,380 रु किलो

नई दिल्ली : मजबूत वैश्विक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 2,200 रुपए उछलकर 1,16,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 4,380 रुपए चढ़कर 1,36,380 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार के 1,14,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,16,200 रुपए हो गया, जबकि चांदी 1,32,000 रुपए से बढ़कर 1,36,380 रुपए पर पहुंची।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिकी फेड के नरम रुख और इस वर्ष दो और ब्याज दर कटौती की संभावनाओं से डॉलर पर दबाव बना है, जिससे सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में निवेश और विश्वभर के केंद्रीय बैंकों की सोना खरीदारी ने भी कीमतों को नया सहारा दिया।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक निवेशकों की नजर अब मंगलवार को फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पावेल के भाषण पर है, जिससे भविष्य की नीतिगत दिशा तय होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 1% से अधिक बढ़कर 3,728.43 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है।

आंकड़ों के अनुसार, 2025 में अब तक सोने के दाम 47% (लगभग 37,250 रुपए प्रति 10 ग्राम) और चांदी 52% से अधिक महंगी हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button