मुख्यमंत्री ग्रामीण बस’ योजना हुई शुरू

सूरजपुर |केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर से “मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना” का शुभारंभ किया।
उक्त योजना के अंतर्गत जिला सूरजपुर में संचालित होने वाली बस को आज पुराने बस स्टैंड अग्रसेन चौक से विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मराबी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, जनपद अध्यक्ष सूरजपुर स्वाति सिंह, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर एस. जयवर्धन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, तथा जिला परिवहन अधिकारी योगेश भंडारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीण अंचल के लोगों को बस सुविधा का विशेष लाभ मिलेगा तथा बस संचालकों को शासन द्वारा संचालन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
सूरजपुर जिले से वर्तमान में तीन बसों का संचालन किया जाएगा, जिनकी संख्या भविष्य में और बढ़ाई जाएगी।














