ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

2000 किलो एल्युमिनियम वायर चोरी का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार — पुलिस ने बोलेरो, ई-रिक्शा और मोबाइल किए जब्त

दुर्ग। नंदिनी नगर थाना पुलिस ने एल्युमिनियम वायर चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2000 किलोग्राम एल्युमिनियम पावर वायर, एक बोलेरो वाहन, एक ई-रिक्शा और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

मामला राजपुताना केबल एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, आमेटी रोड, मुरमुंदा का है। कंपनी के गोदाम से 06 अक्टूबर की रात 10 बजे से 07 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने 2000 किलो एल्युमिनियम वायर चोरी कर लिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 305, 317(2), 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस जांच में संदेहियों की तलाश के बाद आरोपियों की पहचान निलेश कुमार दास (30), राजकुमार नगपुरे (41), विजय चंद्राकर (40), विनोद गुप्ता (53) और खिलेश्वरी मांडले (40) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने न केवल उक्त चोरी स्वीकार की, बल्कि यह भी बताया कि उन्होंने धमधा थाना क्षेत्र में संजय डोगरे के निर्माणाधीन मकान से 192 नग सेंटरिंग सेट (कीमत ₹65,000) भी चोरी किए थे, जिन्हें उन्होंने जामुल निवासी इस्लामुद्दीन को बेचा था।

धमधा पुलिस ने इस सिलसिले में इस्लामुद्दीन से 192 सेंटरिंग सेट बरामद कर अपराध क्रमांक 166/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

वहीं, नंदिनी नगर पुलिस ने मुख्य प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अदालत के आदेश पर निलेश कुमार दास, राजकुमार नगपुरे, विजय चंद्राकर, विनोद गुप्ता और खिलेश्वरी मांडले को जेल दाखिल कराया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button