ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
छत्तीसगढ़

सगे भाई ने की ज्वेलरी दुकान में चोरी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार — ₹35 लाख के सोने-नकदी सहित माल बरामद

दुर्ग। थाना सुपेला (चौकी स्मृति नगर) पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपने ही भाई की ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले आरोपी राजकुमार सोनी और उसके फुफेरे भाई सुरेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 नग सोने के मंगलसूत्र, 02 सोने के बिस्किट और ₹2,00,000 नकद सहित कुल ₹35 लाख का माल बरामद किया है। इस कार्रवाई में त्रिनयन ऐप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मामला इस प्रकार है —
प्रार्थी रवि सोनी (50 वर्ष), निवासी कोहका, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी पिछले नौ महीनों से उसकी दुकान “कांति ज्वेलर्स” में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। दिनांक 13 अक्टूबर 2025 की शाम दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर राजकुमार ने 40 नग सोने के मंगलसूत्र चोरी कर लिए, जिनकी कीमत लगभग ₹35 लाख थी।

मामले में अपराध क्रमांक 1231/2025, धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने एसीसीयू यूनिट और स्मृति नगर चौकी के सहयोग से आरोपी की पतासाजी शुरू की।

त्रिनयन ऐप से मिली बड़ी मदद
पुलिस ने त्रिनयन ऐप की मदद से आरोपी का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया, जिसमें वह रायपुर की ओर जाते हुए दिखा। जांच में पता चला कि राजकुमार अपने फुफेरे भाई सुरेंद्र सोनी के साथ था, जो रायपुर में ज्वेलरी गलाने का काम करता है।

दबिश और बरामदगी
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दुर्ग ब्राह्मणपारा स्थित राजकुमार सोनी के किराए के मकान में दबिश दी। वहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया —

  • 29 नग सोने के मंगलसूत्र
  • 2 नग सोने के बिस्किट (गलाकर तैयार किए गए)
  • ₹2,00,000 नगद (एडवांस रकम)

गिरफ्तार आरोपी:

  • राजकुमार सोनी, पिता जवाहर सोनी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ब्राह्मणपारा, दुर्ग
  • सुरेंद्र सोनी, पिता स्व. मनहरण लाल सोनी, उम्र 45 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, पंडरिया, जिला कबीरधाम
  • दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक प्रमोद रूसिया, उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, प्रआर जितेंद्र कुशवाहा, अशिष सिंह, प्रेम सिंह, आरक्षक अनिकेत चंद्राकर, हर्षित शुक्ला, कमल नारायण और जुगनु सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button