ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

छ.ग.लोक सेवा आयोग द्वारा कोर्ट मैनेजर पद हेतु पुनः विज्ञापन जारी करने ओबीसी महासभा दुर्ग द्वारा ज्ञापन – जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव

दुर्ग | छ.ग. लोकसेवा आयोग द्वारा दिनांक 25/09/2025 को कोर्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा 2025 के लिये जारी विज्ञापन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण न होने से पुनः अन्य पिछ़डा वर्ग के लिये विज्ञापन जारी करने ओबीसी महासभा पदाधिकारियों द्वारा महामहिम राज्यपाल , मुख्यमंत्री महोदय,माननीय विधि विधायी मंत्री , अध्यक्ष पिछडा वर्ग आयोग रायपुर के नाम निम्नानुसार कलेक्टर  दुर्ग के माध्यम ज्ञापन प्रेषित किया गया हैः-

छ.ग.राज्य सन् 2000 में गठन के पष्चात् निर्माण प्रक्रिया से गुजरता विकासषील राज्य है एव सभी जाति ,जनजाति वर्गों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग लगभग 1.50 करोड की जनसंख्या में यहां रहते हुये लगातार अपने हित व चुनौतियों का सामना कर रही है। अतः व्यवस्था एवं नौकरियों में इस वर्ग का समुचित समावेशन राज्य के विकास एवं हित में है।

वर्तमान समय में छ0ग0लोक सेवा आयोग द्वारा जारी उपरोक्त विज्ञापन में सामान्य वर्ग के साथ एस0सी0 एवं एस0टी0 वर्ग के पदों की जानकारी दी गई है परंतु अन्य पिछडा वर्ग आरक्षण छोडकर ज्ञापन जारी किया गया है ।

जारी विज्ञापन में उच्च न्यायालय बिलासपुर के अंतर्गत कोर्ट मेनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिये छ0ग0लोकसेवा आयोग द्वारा आनलाईन आवेदन दिनांक 29/09/2025 के मध्यान्ह 12 बजे से लेकर दिनांक 28/10/2025 रात्रि 11.59 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।

कोर्ट मैनेजर के रिक्त कुल 22 पदों में वर्गवार रिक्तियों की संख्या निर्धारित की गई है जिसमें अनारक्षित 13 पद, अनुसूचित जाति 03 व अनुसूचित जनजाति 06 पदों का वर्गवार लिये जाने का लेख किया गया है किंतु इन पदों मे अन्य पिछडा वर्ग को छोड दिया गया है ।

अन्य पिछडा वर्ग जिनकी छत्तीसगढ में आबादी लगभग आधी है जिसे छोडकर कोर्ट मैनेजर पद हेतु जारी किये गये ज्ञापन से छत्तीसगढ के अन्य पिछडा वर्ग के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं युवाओ जिन्हें शासन बिना भेदभाव के रोजगार व नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की बात करती है यहां पूर्ण होते नहीं दिख रही है अतः हमारी मांग है कि :-


1. कोर्ट मैनेजर पद हेतु भर्ती में अन्य पिछडा वर्ग आरक्षण सुनिष्चित किया जावे।
2. जारी विज्ञापन को संशोधित कराकर अन्य पिछडा वर्ग आरक्षण पदों की संख्या शामिल करते हुये पुनः प्रकाशन कराया जावे।

ज्ञापन प्रेषित करने वालों में ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव युगलकिशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गौरव, जिला संरक्षक दुर्ग राजेन्द्र परगनिहा, खिलेशवरी कार्यकारी प्रदेश अघ्यक्ष महिला मोर्चा, सीमा साहू जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, मुक्तानंद जी समाजसेवी,यागेश वर मानिकपुरी जिला उपाध्यक्ष, लखन सांगोडे उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी ओबीसी महासभा दुर्ग जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button