ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

CG कांस्टेबल की मौत से मचा हड़कंप, प्रधानमंत्री सुरक्षा टीम में था कार्यरत, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक प्रधान आरक्षक की आकस्मिक मौत ने प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया।

घटना में मृतक की पहचान फुलजेश पन्ना (51 वर्ष, जशपुर) के रूप में हुई है। वह कांकेर जिले में पदस्थ थे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रिजर्व फोर्स में तैनात किए गए थे।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को रायपुर में आयोजित समारोह के दौरान फुलजेश पन्ना अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें रामकृष्ण अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकेहरा अस्पताल भेजा गया है। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है और उच्च अधिकारियों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस विभाग ने मामले की संदिग्ध कारणों से होने वाली मौत की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम का विस्तृत अध्ययन कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button