ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय नवापारा में किया गया आयोजन

संवाददाता, सौरभ साहू :-

सूरजपुर छत्तीसगढ़। सूरजपुर दिनांक 07 नवम्बर 2025, को वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पीएम सेजेस नवापारा, सूरजपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन का सीधा प्रसारण स्मार्ट पैनल के माध्यम से देखा|

जिसे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह, उल्लास और गौरव के साथ अनुभव किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सृजनशीलता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने हेतु चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा सहायक संचालक रविन्द्र सिंहदेव, प्राचार्य मनोज कुमार झा और समस्त स्टाफ की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “वंदे मातरम् गीत केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की आत्मा और एकता का प्रतीक है।” कार्यक्रम में 520 विद्यार्थियों एवं 36 शिक्षकों की उपस्थिति रही।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button