ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़दुर्ग

DURG : ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में 85 लाख रुपये के गबन का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 10 नवंबर। शहर के पुलगांव थाना क्षेत्र से बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक, शाखा दुर्ग में संग्रह कर्मचारियों द्वारा 85 लाख रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि बैंक ने 240 ग्राहकों को लोन प्रदान किया था, जिनसे नियमित रूप से कलेक्शन कर्मचारियों द्वारा राशि वसूली की जाती थी। जांच में पाया गया कि 24 मई 2024 से 24 जून 2025 के बीच लगभग 84.98 लाख रुपये की वसूली की गई, लेकिन यह रकम बैंक में जमा नहीं की गई।

ग्राहकों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने लोन की राशि समय पर जमा कर दी थी, लेकिन कर्मचारियों ने वह रकम अपने निजी उपयोग में खर्च कर ली। इस पर पुलिस ने टीकाराम पाटले, आकाश नायक, ओम प्रकाश कोसरे, आर्या गोस्वामी, रेशमा वर्मा और अंकिता पासवान को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में गबन की बात कबूल की है। सभी आरोपी बैंक में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत थे और ग्राहकों से प्राप्त राशि बैंक में जमा करने के बजाय खुद के इस्तेमाल में ला रहे थे।

अन्य चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 546/2025, धारा 420, 409 और 120-बी भादवि के तहत दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस इस गबन मामले में लेनदेन, खातों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। जांच में और भी बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
1.टीकाराम पाटले उम्र 35 वर्ष ग्राम लोरमी जिला मुंगेली
2.आकाश नायक उम्र 30 वर्ष ग्राम बसना जिला महासमुंद
3.ओम प्रकाश कोसरे उम्र 21 वर्ष बजरंग नगर उरला
4.आर्या गोस्वामी उम्र 25 वर्ष साकिन दल्लीराजहरा जिला बालोद
5.रेशमा वर्मा 25 साकिन आदित्य नगर दुर्ग थाना मोहन नगर
6.अंकिता पासवन उम्र 22 वर्ष ग्राम कोसा नगर सुपेला

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button