ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गतिविधियों पर लगाम, हथियार, शराबखोरी और सट्टेबाजी में कई गिरफ्तार

दुर्ग  | जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध हथियार रखने, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने, सट्टेबाजी और सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

जिला पुलिस की कार्रवाई में कुल 03 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 06 सटोरियों के खिलाफ सट्टा एक्ट तथा 09 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, 78 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हथियार मंगाने वालों पर शिकंजा

दुर्ग पुलिस ने ऐसे लोगों पर निगरानी बढ़ाई है जो अमेज़न, फ्लिपकार्ट और मेशो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अवैध चाकू खरीदकर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर डर और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इसी क्रम में चौकी पुलगांव क्षेत्र से दो और मोहन नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से धारदार हथियार बरामद किए गए।

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट करने पर कार्रवाई

खुर्सीपार थाना क्षेत्र में ऐसे सात युवकों—शेख अलराज, रवि विश्वकर्मा, अरबाज अली, एस. वामसी राव, आसिफ अली, अवनीश और मोहित बंजारे—के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर चाकू और तलवार के साथ फोटो अपलोड किए थे।

सट्टेबाजी में छह गिरफ्तार, मोबाइल और नगदी बरामद

उतई क्षेत्र से तीन और भिलाई नगर से तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल पांच मोबाइल फोन और ₹20,050 नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों पर सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई

पुलिस ने उतई से 4, सुपेला से 4 और पदमनाभपुर से 1 व्यक्ति सहित कुल नौ आरोपियों को सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

जिले भर में 78 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में 78 लोगों पर 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। इनमें पुरानी भिलाई (10), खुर्सीपार (7), छावनी (4), सुपेला (8), वैशाली नगर (4), भिलाई नगर (5), नेवई (4), मोहन नगर (4), दुर्ग (6) और पदमनाभपुर (3) क्षेत्रों के आरोपी शामिल हैं। सभी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

दुर्ग पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति व्यवस्था और कानून का राज कायम रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button