देश
धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन, सनी देओल ने दी मुखाग्नि, देशभर में शोक

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उनका निधन की खबर की पुष्टि फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके बड़े बेटे सनी देओल ने श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। हेमा मालिनी, ईशा देओल, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और आमिर खान समेत कई सेलेब्स पवन हंस श्मशान घाट पर पहुंचे और एक्टर को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
सोशल मीडिया पर भी फैंस और बॉलीवुड के साथी धर्मेंद्र को याद कर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस द्वारा श्मशान घाट लाया गया, जहां मौजूद सभी ने अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
धर्मेंद्र के निधन से पूरा फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं, और देशभर में शोक की लहर फैली हुई है।














