ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

संविधान दिवस: दुर्ग नगर निगम में पढ़ी गई प्रस्तावना, कर्मचारियों ने ली एकता बनाए रखने की शपथ

दुर्ग : नगर पालिक निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल के अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीयो ने नगर निगम के डाटा सेंटर एवं निगम कार्यालय कार्यपालन अभियंता गिरीश दिवान,भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना के बारे में जानकारी दी गई और राष्ट्र की एकता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था, जिसे हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना के बारें जानकारी दी गयी और राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी।

शपथ के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहां कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया ।

इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

समस्त अधिकारी कर्मचारीगण की मौजूदगी में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button