ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़रोजगार एवं कैरियर

CGPSC भर्ती 2025 : 22 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा, अब करें ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2025 के लिए राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द जारी करने वाला है। इस बार करीब 240 पदों पर भर्ती होने की संभावना है, जो 17 से 20 विभागों और सेवाओं में भरी जाएंगी।

विशेष पदों की जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार के सबसे अधिक पद होंगे। इसके अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ख और ग वर्ग, डिप्टी कलेक्टर के 10 से अधिक पद और डीएसपी के लिए भी 10 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। पिछली बार डिप्टी कलेक्टर के 7 और डीएसपी के 10 पद थे।

पिछली भर्तियों का आंकड़ा

पिछली बार CGPSC ने 246 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2015 में सबसे बड़ी भर्ती 352 पदों के साथ हुई थी। बीते दशक में 7 बार 200 से अधिक पदों की भर्ती हुई, जबकि दो बार 200 से कम पद आए। इस बार पदों की संख्या लगभग 240 से 247 रहने की संभावना है।

भर्ती होने वाले प्रमुख पद

  • डिप्टी कलेक्टर
  • डीएसपी
  • छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी
  • जिला आबकारी अधिकारी
  • सहायक संचालक (वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास)
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी
  • अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी
  • नायब तहसीलदार
  • राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक
  • सहकारी निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी
  • सहायक जेल अधीक्षक

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

CGPSC ने स्पष्ट किया है कि इस बार भी परीक्षा पुराने प्रीलिम्स और मेन परीक्षा के पैटर्न के अनुसार आयोजित होगी। सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ख और ग वर्ग के पद पहले अलग परीक्षा के माध्यम से भरे जाते थे, लेकिन 2019 में नियम बदले जाने के बाद ये पद राज्य सेवा परीक्षा के जरिए भरे जाने लगे। CGPSC 2020 में इन पदों की संख्या 6 थी, जबकि इस बार यह बढ़कर 51 पद तक पहुंच सकती है।

युवाओं के लिए यह छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button