ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बलोदा बाज़ार

BREAKING NEWS : कांग्रेस विधायक के PSO ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से मचा हड़कंप

भाटापारा/बलौदाबाजार। भाटापारा विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) डिगेश्वर गागड़ा ने शनिवार को अपने सरकारी निवास में सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना विधायक निवास के पास स्थित क्वार्टर की है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, डिगेश्वर गागड़ा पिछले एक साल से विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात थे। दोपहर के समय उन्होंने अपने घर की छत पर जाकर सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मानसिक, पारिवारिक और ड्यूटी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button