ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

थाना नंदिनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चोरी के फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नंदिनी नगर की टीम ने बिजली वायर चोरी के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।बताया जाता है कि ग्राम हिंगनाडीह स्थित गोदाम में 06 अक्टूबर की रात 10 बजे से 07 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने एल्यूमिनियम बिजली वायर को दो अलग-अलग कंडक्टर ड्रम बंडल से काटकर चोरी कर लिया था।
चोरों ने ACSR Rabbit कंडक्टर करीब 2500 मीटर (वजन 535 किग्रा) तथा ACSR Zebra कंडक्टर करीब 900 मीटर (वजन लगभग 1458 किग्रा) पार कर दिया था।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया:

  • बिल्लू उर्फ धनेश ठाकुर (उम्र 21), निवासी केम्प 2 भिलाई, थाना छावनी
  • फनेन्द्र कुमार साहू उर्फ कृष (उम्र 19), निवासी जेपी नगर, केम्प 2 भिलाई, थाना छावनी

दोनों आरोपियों से मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी किया गया सामान (मशरूका) जप्त किया गया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत और जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button