ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़दुर्ग

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की दूसरी बैठक दुर्ग के राजेन्द्र पार्क में हुआ संपन्न

दुर्ग। दुर्ग के राजेन्द्र पार्क में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति, छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नवीन सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष मोहन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, प्रदेश महासचिव अश्वनी श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव राकेश जसपाल सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक में जिला, ब्लॉक एवं ग्रामीण अंचल के अनेक पत्रकार शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से राजेश पवार, प्रहलाद दुबे, दिलीप कुमार राय, दामिनी साहु, निशा विस्वास, सहभामा बाग और माधुरी मंडावी शामिल थे।

बैठक की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने सभी पत्रकारों का परिचय लेते हुए किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पत्रकारों के साथ हो रहे हमलों के मामलों का समाधान वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में मिलकर निकालना आवश्यक है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद दुबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग फर्जी ढंग से ‘पत्रकार’ या ‘प्रेस’ का नाम लेकर इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर एवं शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति, जिला दुर्ग ने स्पष्ट किया कि संगठन ग्रामीणों के साथ मिलकर काम करेगा और पंचायत फंड एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button