ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध मादक प्रदार्थ गांजा प्रकरण में फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा प्रकरण के फरार आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना उतई के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विदित हो कि थाना उतई में दर्ज अपराध क्रमांक 409/2025 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में दिनांक 16,17/10/2025 को 04 आरोपियों (1) सिद्धार्थ मेश्राम (2) यनशु वर्मा (3) विजयकांत वर्मा (4) संजीव वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, तथा प्रकरण में अन्य आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी की पता तलाश किया जा रहा था।

उतई पुलिस को विश्वस्त्र सूत्रों से सूचना मिली कि फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी जो अपने घर में आकर रह रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के निवास स्थान ग्राम परसदा कुम्हारी में जाकर दबिश दिया गया, आरोपी के निवास पता में मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि वह मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से लाता था और उसके साथी आरोपियों के द्वारा मांगने पर उन्हें बिक्री किया जाता था:

अवैध रूप से किए गए गांजा बिक्री की रकम से कार, स्कूटी, मोबाइल खरीदना तथा घर व शेष रकम को अपने दैनिक जीवन में खर्च करना बताया , प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से कार, स्कूटी, मोबाइल व घर के कागजात को जप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उतई पुलिस द्वारा End To End के तहत उक्त प्रकरण में कार्रवाई की गई है। उक्त कार्यवाही में उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव, सउनि राजेश सिंह आरक्षक अजय देवांगन, की सराहनीय योगदान रहा है।

अपराध क्रमांक – 409/2025 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट
नाम आरोपी – सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी पिता वासुदेव पटेल उम्र 35 वर्ष पता जिला देवरिया थाना भरनी ग्राम मूर्तिपुर टिकैत हाल अटल विहार ग्राम परसदा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button