ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन पार्किंग करने एवं अड्डेबाजी करने वालो के ऊपर की गई वैधानिक कार्यवाही

दुर्ग : दुर्ग पुलिस व्दारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत सड़क पर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा और परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की दिशा में विगत दिनों विशेष अभियान चलाया गया|

अभियान के तहत सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक असुरक्षित तरीके से वाहन को खडा करने के कारण लगातार हो रहे घटना को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग जिला के समस्त थाना को अपने – अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था|

जिसके तारतम्य में विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग पुलिस व्दारा कुल 11 वाहन स्वामियों के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त कर अपराध दर्ज किया गया है| लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का कार्यवाही लगातार जारी रहेगी| अभियान के अंतर्गत थाना थाना पुलगांव में सात थाना जामुल कुर्सी पर पुरानी भिलाई वह चौकी अंजोरा में 01 – 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है|

इसी तरह “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के अंतर्गत शराब का सेवन कर अपराध घटित करने वालो तथा अपराधों के रोकथाम एवं अड्डेबाजी कर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वो तथा अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु विगत दिनों विशेष अभियान चलाया गया|

अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आम जगहों में शराब का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कुल 27 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है|

उसी क्रम में विगत दिवस 20 स्थाई वारंट वह 65 गिरफ्तारी वारंट दुर्ग जिला के समस्त थाना एवं चौकी में तमिल कर कल 85  वारंटी को न्यायिक डिमांड पर भेजा गयाl दुर्ग पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button