ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

किंग द ढाबा के सामने खूनी वार, रायपुर में लूट का विरोध करने पर युवक की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अपराध की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खरोरा–रायपुर मुख्य मार्ग पर स्थित एक ढाबा के पास अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तीन युवक बाइक से मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत के बहाने रुक गए। इसी दौरान उन्होंने लूट की कोशिश की। जब एक युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। सीने में गंभीर चोट लगने से युवक मौके पर ही गिर पड़ा।

घायल अवस्था में युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिवकुमार साहू के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ भोजन करने ढाबे पर आया था। वह सिलतरा क्षेत्र में कार्यरत बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button