ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

कामधेनु विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह संपन्न

दुर्ग  : दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में कुलपति डॉ.आर.आर.बी. सिंह के मार्गदर्शन में  विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह एलुमनाई मीट-2025 संपन्न हुआ। इस मौके पर  ‘स्ट्रेदनिंग द प्रोफेसनल्स अलाईन्स अमंग एलुमनाई विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों जैसे जम्मूकश्मीर पंजाब उत्तराखण्ड बिहार झारखंण्ड गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश कर्नाटक केरल तथा छत्तीसगढ़ से कुल 400 पूर्व छात्रों ने भाग लिया। इसके साथ ही कतर कनाड़ा व अमेरिका से 05 छात्र उपस्थित रहे । पूर्व छात्र छात्राओं से इस दौरान अपने अपने अनुभवों को साझा किया।

विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथिगणों  में  अहिरवारा विधायक  डोमनलाल कोर्सवाडा ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण  रिकेश सेन जी विधायक वैशालीनगर भिलाई के साथ-साथ अधिष्ठाता डॉ. संजय शाक्य डॉ मनोज गेंदले डॉ. सुधीर उपरीत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ बीपी राठिया उपस्थित थे। वहीं विशेष अतिथिगणों में मीनल सिंह मती पायल अहवाल ही कंके चूय व ब्रिगेडियर डॉ अमित रस्तोगी उपस्थित थे।

विधायक  कोर्सेवाडा ने कहा कि गर्व की बात है कि इस संस्था में उत्तीर्ण छात्र शासन में पशु चिकित्सक के रूप में सेना में बैंकिन में कार्पोस्ट के क्षेत्र में  पुलिस सेवा  प्रशासनिक अधिकारी सहित  अन्य पदों पर अपनी सेवायें दे रहे है और विश्वविद्यालय प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे है।

सभी पूर्व छात्र अपने पुराने साथियों अध्यापकों से मिलकर बहुत आनंदित हुये तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने अपनें स्वागत भाषण में बताया कि हमारा 40 साल पुराना रिश्ता है जो आज एक बार फिर जीवंत हो उठा है और यह एक स्वाभाविक पल है कि हम सब यहाँ साथ है तथा एक दूसरे को सहयोग करने के लिये प्रतिबद्ध है।

विधायक कार्सवाडा ने कहा कि आज का दिन समी का याद करने का दिन है ।  ललित धन्दकार जी ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के विकास में आप सभी को हर तरह से सहायोग करेगी।  रिकेश सेन जी ने कहा कि यह कार्यक्रम एक उत्सव है। यह  पल हमेशा यादगार रहेगा।

कार्यक्रम में  विजय अग्रवाल सीनियर पुलिस अधिक्षक दुर्ग उपस्थित हुये अतिथिगणों ने एलमनाई मीट के आयोजन की महत्ता बताई। अग्रवाल ने बताया कि यहाँ उपस्थित सभी पशु चिकित्सका अपना काम की खुबी से कर रहे है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button