ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

म्युल अकाउन्ट गैंग का पर्दाफाश करने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता

दुर्ग | दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार सायबर फाड, म्युल अकाउन्ट होल्डर्स और सप्लायर्स के खिलाफ अभियान कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30.12.2025 को थाना पदमनाभपुर मे प्रार्थी द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके मोबाईल दुकान में अमित मिश्रा निवासी हास्पिटल सेक्टर भिलाई का मोबाईल रिपेयरिंग का काम करता था, जिससे बोरसी दुर्ग का लोकेश जाधव उर्फ लक्की मिलने आया-जाया करता था, जो अमित मिश्रा ने लोकेश जाधव का मुझसे परिचय कराया था|

कुछ महीने पहले लोकेश प्रार्थी के  दुकान आया और बोला की मेरा भाई टवन का बाहर से पैसा आने वाला है, मेरे पास अभी कोई बैंक एकाउंट नहीं है अगर आप अपना बैंक अकाउन्ट  के बदले में 20000 रूपये का प्रलोभन दिया, प्रलोभन में आकर प्रार्थी के द्वारा एक्सीस बैंक महाराजा चौक ब्रांच का खाता एवं आईडीबीआई बैंक कुम्हारी ब्रांच का खाता बोरसी मे जाकर आरोपी लोकेश जाधव को दिया था। कुछ दिनो के बाद प्रार्थी का आईडीबीआई बैंक कुम्हारी ब्रांच का खाता जब फिज हो गया है तब प्रार्थी को शक हुआ और लिखित आवेदन दिया।

थाना पद्मनाभपुर में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस के द्वारा मुख्य आरोपी लोकेश जाधव की तलाश की जा रही थी। एफआईआर की सूचना मिलने पर लोकेश बस से कल्याण महाराष्ट्र भागने की फिराक में था जिसे दुर्ग बस स्टैण्ड से गिरफ्‌तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अन्य व्यक्तियो के 33 एटीएम व केडिट कार्ड, 15 चेक बुक, 09 पासबुक व 12 सीम कार्ड बरामद हुये।

पूछताछ करने पर वह बताया कि म्युल आकाउन्ट सप्लाई का काम अपने बडे भाई टवन कुमार जाधव के साथ मिलकर करता है। आरोपी की निशानेदही पर टवन कुमार जाधव के घर प्रगति मैदान बोरसी में दबिश दी गई घर की तलाशी लेने पर अन्य व्यक्तियो के 28 एटीएम व केडिट कार्ड, 08 चेकबुक, 08 पासबुक और 04 सीम कार्ड बरामद हुये। टवन जाधव से पूछताछ मे बैंक अकाउन्ट का सप्लाई कुछ अन्य व्यक्तियो से मिलकर करना स्वीकार किया इसी कम मे पुलिस ने तीन अन्य आरोपी विनय सिंग सेगर, राजु गायकवाड और अमित मिश्र को गिरफ्तार किया गया।

आरोपीगणो से कुल 78 एटीएम, केडिट कार्ड, 21 चेकबुक, 18 पासबुक एवं 16 अलग अलग कंपनी के सीम कार्ड को किया जप्त।

आरोपियों के विरुद्ध थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 566/25 धारा 317(4), 319(2), 61, 42(2), 42(3) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया l

नाम आरोपीगण :-

  1. लोकेश जाधव उम्र 35 वर्ष पता प्रगति मैदान बोरसी
  1. टवन कुमार जाधव उम्र 37 वर्ष पता प्रगति मैदान बोरसी
  1. विनय सिंग सेंगर उम्र 23 वर्ष पता हुडको भिलाई
  1. राजु गायकवाड उम्र 24 वर्ष पता रेशने आवास नेहरू नगर
  1. अमित मिश्रा उम्र 30 वर्ष पता हडको निलाई हास्पिटल सेक्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button