ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने नशा रैकेट का किया भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़े पैमाने पर नशा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इस कार्यवाही में लगभग 52 ग्राम हिरोईन (चिट्टा), 281 ग्राम डोडा, 1 कार, 9 मोबाइल फोन और करीब 9 लाख रुपये नगद जब्त किए गए हैं।

जामुल में महिला-पुरुष गिरोह पकड़ा गया

थाना जामुल क्षेत्र के ढांचा भवन कुरूद में पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला और उसका पुत्र किशन सिंह पंजाब से चिट्टा मंगाकर स्थानीय स्तर पर बेच रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर महिला के घर से 33.36 ग्राम चिट्टा और 281.85 ग्राम डोडा जब्त किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह 20,000 रुपये प्रति ग्राम की दर से चिट्टा बेचती है, और डिलीवरी का काम उसका पुत्र किशन करता है। इस मामले में कुल 8,90,400 रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्य और सप्लायर की तलाश कर रही है।

खुर्सीपार में अन्य गिरोह का पर्दाफाश

इसी तरह, थाना खुर्सीपार क्षेत्र के मिनी स्टेडियम सुलभ के पास पुलिस ने मिथिलेश पाठक और परमेश्वर ठाकुर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उनके पास क्रमशः 8 ग्राम और 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे पंजाब से चिट्टा लाकर स्थानीय स्तर पर बेचते हैं। इनके निशानदेही पर पुलिस ने दीपक गुप्ता, निहाल राय, लोकेश अवस्थी, रणदीप सिंह और अल्ताफ कुरैशी से भी चिट्टा जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपी और कानूनी कार्रवाई

इस मामले में थाना जामुल और खुर्सीपार के विभिन्न अपराध क्रमांक के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख) और 27 के तहत आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने नशा रैकेट को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. किशन सिंह, उम्र 25 साल, जामुल
  2. मिथिलेश पाठक, उम्र 43 साल, खुर्सीपार
  3. परमेश्वर ठाकुर उर्फ पिन्टू डेफनेट, उम्र 25 साल, खुर्सीपार
  4. दीपक कुमार, उम्र 36 साल, खुर्सीपार
  5. निहाल राव, उम्र 19 साल, भिलाई भट्ठी
  6. लोकेश अवस्थी, उम्र 21 साल, खुर्सीपार
  7. मोह. अल्ताफ, उम्र 24 साल, खुर्सीपार
  8. रणदीप सिंह, उम्र 23 साल, खुर्सीपार
  9. एक महिला

कुल जब्त सामग्री:

  • हिरोईन (चिट्टा): 51.73 ग्राम
  • डोडा: 281.85 ग्राम
  • कार: 1
  • मोबाइल: 9
  • नगद राशि: 8,91,700 रुपये
  • कुल जुमला कीमत: लगभग 24 लाख रुपये

पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और इस रैकेट के अन्य सदस्यों की खोजबीन तेज़ी से की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button