छत्तीसगढ़
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने राज्यपाल रमेन डेका को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रायपुर: स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान मंत्री श्री यादव ने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल रमेन डेका ने भी मंत्री को नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की। भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।














